फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसानों ने यूरिया संकट का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया। किसानों ने यूरिया संकट का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। किसानों ने बताया कि मकसूदापुर चीनी मिल से गन्ने का भुगतान समय से नहीं हो रहा है। डीएम ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत भुगतान नहीं होने पर चीनी मिल का संचालन रोक दिया जाए।
डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी चीनी मिलों में किसानों के लिए अलाव एवं रैन-बसेरे की व्यवस्था की जाए। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से कहा कि चीनी मिल गेट पर लगाए जा रहे निशुल्क रिफ्लेटर अपने वाहनों पर अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ ऋषिपाल सिंह, सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर आदि अधिकारी मौजूद रहे। कृषि वैज्ञानिक केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ.एनपी गुप्ता ने किसानों को तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें