फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही थाने के सामने पूर्व विधायक की जमीन का गहराया विवाद

विज्ञापन
निगोही इंस्पेक्टर से वार्ता करते जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व एमएलसी  राजपाल कश्यप। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाने के सामने पूर्व विधायक एवं सपा नेता रोशन लाल वर्मा की जमीन का विवाद उस वक्त गहरा गया जब शनिवार देर रात पुलिस ने जेसीबी से जमीन का कुछ हिस्सा समतल कराकर और तारों की बाड़ लगाकर वहां कबाड़ वाहन खड़े करा दिए। जिला अध्यक्ष तनवीर खां के साथ गए सपा नेताओं ने इंस्पेक्टर से जमीन के मालिकाना हक अथवा सुपुर्दगीनामा दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रोशन लाल का कहना है कि थाने के सामने उनकी दो मंजिला इमारत उनकी पुत्रवधू रुचि वर्मा के नाम है, लेकिन भवन के सामने खाली पड़ी जगह पर निगोही पुलिस बेवजह अपना मालिकाना हक दिखाकर उन्हें परेशान कर रही है।
आगे की जमीन पर दो लोगों को पट्टा भी दिया गया है, लेकिन गत 17 जुलाई को हुई राजस्व टीम ने नाप कर वहां सीमेंट के खंभे लगा दिए और तार से बाड़बंदी करके वहां रातों-रात मुकदमों से संबंधित वाहन खड़े करा दिए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने सपा के ज़िला नेतृत्व से संपर्क कर अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में बताया। रविवार को दोपहर सपा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद आदि मौके पर पहुंचे।
जमीन देखने के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने वहां प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर वहां खंभे और तार लगाने का विरोध किया।
इंस्पेक्टर ने सफाई दी कि राजस्व टीम ने नाप कर थाने की जगह को चिह्नित करने के बाद पुलिस को सौंपा है। इस पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने उनसे सुपुर्दगीनामा दिखाने के लिए कहा। उन्होंने बाद में दिखाने को कहा तो पूर्व विधायक राजेश यादव ने सवाल किया कि सुपुर्दगीनामा नहीं है, तो किसके आदेश पर खंभे और तार लगाकर पुराने वाहन खड़े किए गए।
संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर सपा नेताओं ने इंस्पेक्टर को मामले की शिकायत डीएम से करने की चेतावनी दी। यह भी कहा कि डीएम से न्याय नहीं मिलने पर यह प्रकरण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में लाकर विधानसभा में उठाया जाएगा।
000

-राजस्व अभिलेखों में विधवा पुत्रवधू रुचि वर्मा के नाम जमीन दर्ज है। वह अपने दो नाबालिग बच्चों ऋषभ और रिया का पालन पोषण भवन से मिलने वाले किराये से करती है। पुलिस का कब्जा नहीं हटा तो बच्चों के पालन पोषण की समस्या होगी।
विज्ञापन

-रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें