फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिया की खोदाई से लिपुलेख-भिंड हाईवे पर जाम हुआ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया की खोदाई करने के बाद उसका मलबा नहीं हटाए जाने से हाईवे पर बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से जाम लगने लगा। पुलिया के खोदे गए हिस्से से निकलने का प्रयास करने पर वाहन बार-बार फंसते रहे।
विज्ञापन

हालांकि, हाईवे की सिर्फ एक लेन पर पुलिया की खोदाई की गई, ताकि दूसरी लेन से दोनों दिशाओं के वाहनों का आवागमन जारी रहे, लेकिन खोदी गई पुलिया का मलबा दूसरी लेन पर बिखर जाने से वाहनों के निकलने को पर्याप्त जगह नहीं बची। बड़े वाहनों के साथ तमाम चार पहिया और दो पहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे।
इस कारण यहां दिन में कई बार जाम लगा। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य के अनुसार, हाईवे पर पुलिया और नाला निर्माण का काम देर रात तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईवे की एक लेन से यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा रखी है जाम लगने नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें