फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटिक रामप्यारी का बीपी डाउन, धरना जारी

Sun, 15 Mar 2015 10:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पर छह दिन से धरना दे रहीं सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की रामप्यारी की सेहत बिगड़ गई है। शनिवार को देर रात सिटी मजिस्ट्रेट के बुलावे पर कलक्ट्रेट पहुंची जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने डायबिटिक रामप्यारी के स्वास्थ्य की जांच करने पर उनका रक्तचाप काफी कम पाया, लेकिन उन्होंने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट केकार्यकर्ता किसानों को फसली नुकसान का मुआवजा दिलाने, सरकार कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, आवासों के आवंटन में धांधली की जांच करने और किसानों को पुलिस उत्पीड़न से बचाने आदि मांगों को लेकर छह दिन से कलक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन पर डटे हैं। उनके साथ सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव करसाई के रहने वाले श्रीकृष्ण यादव की पत्नी रामप्यारी भी छह दिन से धरने पर हैं।
रामप्यारी को पैतृक जमीन पर मृतक बहन के बेटों द्वारा किए गए कब्जे के मामले में पुलिस उत्पीड़न का सामना करना पड़ा तो उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं की राह पकड़ ली। अन्य भाकियू कार्यकर्ता रोजाना बारी-बारी अनशन पर बैठ रहे हैं, जबकि डायबिटीज की मरीज रामप्यारी छह दिन से घर नहीं गईं। उनका खान-पान प्रभावित होने के साथ मौसम ने करवट बदली तो इसका असर भी उनके वृद्घ शरीर पर दिखने लगा।
विज्ञापन

अनशन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के मंडल महासचिव रमश चंद्र गुप्ता ने बीते दिन सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर रामप्यारी का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना भी दी थी। सिटी मजिस्ट्रेट के बुलावे पर शनिवार को देर रात जिला अस्पताल से फिजीशियन डॉ. अनिल राज ने लैब टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ के साथ कलक्ट्रेट में जाकर रामप्यारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो उन्हें बुखार के साथ लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित पाया।
मेडिकल टीम ने शुगर लेवल की जांच के लिए रामप्यारी का यूरिन सैंपल भी लिया। इस बीच, भाकियू नेता रमेश गुप्ता ने महा पंचायत में शामिल होने मथुरा गए जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल यादव और महासचिव राशि राम वर्मा को यहां की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। साथ ही कार्यकर्ता रामप्यारी को घर जाकर आराम करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए आग्रह ठुकरा दिया कि मांग पूरी होने तक घर नहीं जाएंगी। इस बीच, अनशन पर रामजरानी शर्मा, संतोष यादव, शेर सिंह यादव, रजाराम वर्मा, कलक्टर सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें