फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर पुजारी की मौत 

Wed, 12 Apr 2017 12:56 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।  
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी पुजारी महेंद्र (50) मंगलवार सुबह दस बजे राजकुमार व बालिस्टर के साथ बाइक से मढ़ी पर जा रहा था सकरिया पुलिया पर असंतुलित होकर बाइक गिर गई इस हादसे में महेंद्र की मौत हो गई। साथी घायल हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, गांव पिपरौली निवासी पुरुषोतम और विश्वजीत गांव से तिलहर बाजार आए थे तहसील मार्ग पर एक साइकिल सवार को बचाने में उनकी बाइक फिसल गई जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें