फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मौत से एक दिन पूर्व राजपाल ने भाई व पत्नी को फोन कर लिया था हालचाल

विज्ञापन
राजपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में शनिवार सुबह जलालाबाद हाईवे पर हुए हादसे में मारे गए टैंकर चालक संभल जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के राजीखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय राजपाल के शव को देख उनके परिजन बिलख पड़े। मृतक के बेटे विवेक ने बताया कि पिता एक कंपनी का टैंकर चलाते थे। वे दो माह से घर नहीं आए थे। फोन पर ही उनसे बातचीत हो जाती थी। शनिवार की शाम करीब सात बजे पिता ने पत्नी भूरी देवी और भाई सत्यपाल को फोन कर उनका हालचाल लिया था। उन्होंने अधिक काम का हवाला देते हुए होली पर घर आने की बात कही थी। शनिवार की सुबह घायल दूसरे चालक शमीम ने हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

सत्यपाल ने बताया कि भाई ने बड़ी बेटी कंचन की शादी की है। बेटे विवेक, साकेत, बेटी प्रिया व छुटकी की जिम्मेदारी भाभी के कंधों पर आ गई है। बता दें कि शनिवार सुबह मीरानपुर कटरा में जलालाबाद हाईवे पर घने कोहरे में छह वाहन आपस में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसमें चालक राजपाल व नसीम की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। जबकि घायल ट्रक चालक बरेली के मीरगंज निवासी 32 वर्षीय निहालुद्दीन की बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें