फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
सुदामा देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
निगोही। गांव उस्मानपुर कटैया निवासी 65 वर्षीय सुदामा देवी की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुदामा देवी घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए कस्बा आ रही थीं। मोहल्ला नई बस्ती के पास गली में दोनों ओर ट्रक खड़े थे। सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से वह गिर गईं और उनके पैर पर पहिया चढ़ गया। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। डाॅ.नितिन चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पौत्र राजीव के अलावा उनका कोई नहीं है। उनके पति और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक भाग गया है। ट्रक को थाने पर खड़ा करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें