कांट। मल्हपुर के कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को कई बच्चों ने अपना जन्मदिन सामूहिक रूप से तिथि भोज के तौर पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया और केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इससे पहले, मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिव बोधन वर्मा सहित नरेश कुमार, रणवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, दीपक कुमार, उमेश सिंह आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सामूहिक गायन कर मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। प्रारंभ में प्रधान अध्यापक उमेश चंद्र सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने कई आकर्षक मॉडल भी प्रदर्शित किए। व्यवस्था में विक्रांत मिश्रा, वंदना राव, वैशाली रस्तोगी, गीता सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद