अपने परिजनों के साथ कुशाग्र मिश्रा। स्रोत : परिजन
कुर्रिया कलां। गांव के अशोक मिश्रा के पौत्र कुशाग्र मिश्रा का चयन सैन्य रक्षा अकादमी में लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया है। उनकी इस कामयाबी से घरवाले खुशी से गदगद हैं। कुशाग्र ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद एनडीए की परीक्षा प्रथम प्रयास में अच्छी रैंक के साथ उत्तीर्ण कर लीं। इसके बाद 18 माह का उन्हें प्रशिक्षण देकर लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती दी गई। कुशाग्र के पिता विवेक मिश्रा नगर के मोहल्ला हुसैनपुरा की मिशन फील्ड में रहकर दवाओं का थोक कारोबार करते हैं। लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने घर पहुंचे कुशाग्र को उनके माता-पिता और रिश्तेदारों ने फूलमालाएं पहनाकर मिठाई खिलाई। उनके पिता ने कहा कि देश सेवा के लिए बेटे की इस कामयाबी पर उन्हें गर्व है। संवाद