फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी ओवरब्रिज से छात्रा के अपहरण की कोशिश

Tue, 30 Jun 2015 12:21 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सदर बाजार क्षेत्र में कचहरी ओवरब्रिज से एक सप्ताह पहले केंद्रीय विद्यालय नंबर दो की 10 वर्षीय छात्रा मिली मौर्य का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे बचाया। बदमाश मौके से फरार हो गए। सोमवार को फिर ओवरब्रिज पर वही बदमाश दिखने पर छात्रा ने अपने वैन चालक को बताया। छात्रा के पिता मनोज मौर्य ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने छात्रा को स्कूल पहुंचाने वाले वैन चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा में बरगद मस्जिद के पास रहने वाले मनोज मौर्य प्लंबर हैं। उनकी बेटी मिली मौर्य केंद्रीय विद्यायल नंबर दो में कक्षा पांच की छात्रा है। मनोज के मुताबिक मिली 23 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे साइकिल से कचहरी ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी काली बाइक पर सवार दो युवकों ने साइकिल रोककर मिली को जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। मिली के शोर मचाने पर राहगीर इकट्ठे हो गए तो युवक छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। दो राहगीरों ने छात्रा को स्कूल तक पहुंचाया। स्कूल पहुंचकर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकरी टीचर रानी द्विवेदी को दी। टीचर ने फोन से जानकारी मनोज को दी। इसके बाद से मनोज ने मिली को स्कूल वैन से भेजना शुरू कर दिया। सोमवार को फिर से कचहरी ओवरब्रिज पर मिली को बाइक लिए वही दोनों युवक दिखाई दिए। मिली ने यह बात अपने वैन चालक बंटी को बताई। बंटी ने वैन रोककर उन युवकों से कुछ बात की और बाद में छात्रा को छोडने स्कूल चला गया। स्कूल से घर पहुंचने के बाद छात्रा ने बताया कि फिर अपहरण करने वाले युवक उसे ओवरब्रिज पर दिखाई दिए। इसके बाद मनोज अपनी बेटी मिली के साथ थाना सदर बाजार पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपहरण के प्रयास जैसा कोई मामला नहीं है। ओवरब्रिज पर मिलने वाला युवक वैन चालक बंटी के जान पहचान का है। बंटी को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेपी तिवारी, इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें