फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की लागत से बनेगा वाटर पार्क

Sat, 25 Apr 2015 12:06 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां में नगर पालिका परिषद एक करोड़ की लागत से वातानुकूलित सामुदायिक केंद्र और पांच करोड़ की लागत से वाटर पार्क का निर्माण कराएगी। सामुदायिक केंद्र नगर के सभी लोगों को जरूरत पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक केंद्र तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। यहां लोग शादी-ब्याह कर सकेंगे। बाहर के यात्रियों के रहने को कमरे भी कम शुल्क में उपलब्ध हाेंगे। केंद्र में जनरेटर की सुविधा भी होगी। अलग से एक रसोईघर भी बनवाया जाएगा, जहां बारात आदि का खाना बन सके। बिजली और पानी नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। गांधी पार्क में खंडित राष्ट्रपिता की प्रतिमा के स्थान पर संगमरमर की नई प्रतिमा भी लगवाई जाएगी।
इसके अलावा नगर के  मोहल्ला तरती बाजार में वाटर पार्क बनवाया जाएगा। यहां दो पुल भी बनेंगे। वाटर पार्क बनने के बाद पुवायां के लोगों को टहलने आदि की सुविधा मिल सकेगी। इस पर लगभग पांच करोड़ की लागत आएगी। पार्क में एक मंदिर भी बनवाया जाएगा। शाहजहांपुर के बिसरात घाट की तर्ज पर बनने वाला यह पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें