फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर थाने के सामने कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Sat, 25 Apr 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोजाना नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती के बावजूद रात में होने वाली आपात कटौती को मुद्दा बनाकर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने एसपी के फरमान की धज्जियां उड़ाते हुए सदर थाने के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चंद कदम के फासले पर मौजूद पुलिस वाले तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

ऐसा भी नहीं है कि सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और पुतला दहन की रणनीति को अचानक अंजाम दिया हो। इसके लिए सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता और उनकेसाथी पिछले कई दिन से जन समर्थन जुटाने को सक्रिय थे। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों और कालोनियों में जनसंपर्क करके प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। बावजूद इसके पुलिस उनकी गतिविधियों से उदासीन बनी रही।
यही वजह रही कि टाउनहाल के कांग्रेस कार्यालय से पुतले की अर्थी लेकर कार्यकर्ता सदर चौराहे पर आ धमके, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने-टोकने की कोई जरूरत नहीं समझी। बता दें कि पिछले दिनों सदर पुलिस ने कलक्ट्रेट पर हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं से कश्मीर के अलगाववादी मसर्रत का जलता हुआ पुतला एसपी के आदेश का हवाला देकर छीन लिया था। माना जा रहा था कि पुलिस सेवादल के कार्यकर्ताओं का इरादा कामयाब नहीं होने देगी। हालांकि हुआ इसका उल्टा। पुतले की अर्थी लेकर कार्यकर्ता सदर चौराहा पर पहुंचे और थाने के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस खामोश रही तो कार्यकर्ता भी जोश में आ गए। उन्होंने कलक्ट्रेट गेट तक जाने का इरादा छोड़कर वहीं पर पुतले को आग लगा दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में इन सभी की रही सहभागिता
सकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन में कृष्ण विनोद मिश्रा, रिजवान खां, फुरकान अहमद कुरैशी, संतोष शुक्ला, रामकुमार वर्मा, संजीव मिश्रा, प्रशंत कठेरिया, अदीब अहमद, आशीष वर्मा, मो. फरमान खां, शिशांक गुप्ता, शिवचरन, शिवांग गुप्ता आदि शामिल रहे।

भाजपा नेताओं को निशाने पर लेकर तंज कसे
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सांसद कृष्णा राज और भाजपा केनगर विधायक सुरेश खन्ना पर भी तीखे तंज कसे। वक्ताओें ने कहा कि यूपीए राज में भाजपा केनेता कांग्रेस को अनिल अंबानी का गुलाम बताते नहीं थकते थे, लेकिन अब मोदी सरकार वही भूमिका निभा रही है। इसलिए थर्मल पॉवर से 24 घंटे बिजली दिलाने को भूख हड़ताल कर चुके विधायक खन्ना खामोश हैं और सांसद भी चुनावी वायदे को भुला बैठी हैं।


‘मुकदमा कायम होता है तो होने दो’
पुतला जलाने पर पुलिस का उदासीन रवैया भांपकर कांग्रेसियों का लहजा भी चुनौती वाला हो गया। भीड़ में मौजूद एक कार्यकर्ता ने पुलिस स्तर से कार्रवाई की आशंका जताई तो सेवादल के शहर अध्यक्ष बोल पड़े कि मुकदमा कायम होता है तो होने दो, जेल जाने की भी परवाह नहीं मगर जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ऐलानिया अंदाज में कहा कि बिजली कटौती से निजात नहीं मिली तो शहर के हर चौराहे पर पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें