फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही सहित 14 की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। सिपाही के साथ 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली है। विगत दिनों बुखार होने पर सिपाही सहित कई लोगों के सैंपल जांच लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया बंडा से बृहस्पतिवार को बंडा में यूपी-112 पर तैनात सिपाही को इलाज के लिए लाया गया था। सिपाही को कई दिन से बुखार था। सिपाही को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से सिपाही का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। बंडा क्षेत्र से ही 13 अन्य लोगों के सैंपल भी जांच को गए थे। सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इधर, सीएचसी प्रभारी ने बताया कि बंडा थाने के सभी पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच शुक्रवार को की गई थी, जिसमें सभी लोग ठीक पाए गए थे। वहीं सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मी काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
शनिवार को 37 सैंपल लिए गए। 26 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें बंडा का सिपाही भी शामिल है। अभी तक 488 सैंपल लिए गए हैं। इसमें एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसकी बाद में जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

- डॉ. राजीव गुप्ता, सीएमओ
कोरोना वैक्सीन परीक्षण के लिए
युवक ने की देहदान की पेशकश
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे विश्व में दहशत का माहौल है। भारत में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना के इलाज के लिए कई देश वैक्सीन बनाने का दावा भी कर चुके हैं। भारत में भी कुछ चिकित्सा संस्थानों ने वैक्सीन बनाने का दावा किया है, लेकिन अभी तक वैक्सीन का परीक्षण नहीं हो सका है। इससे दुखी होकर मानव जाति के कल्याण के लिए शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी राजीव सिंह चौहान के पुत्र सत्यम सिंह चौहान (22) ने कोरोना वायरस की वैक्सीन के परीक्षण के लिए अपना शरीर दान करने की पेशकश की है। इसके लिए उन्होंने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को पत्र लिखा है। कहा कि अगर परीक्षण के दौरान उनकी मौत होती है तो इसके जिम्मेदार वे खुद होंगे। युवक की यह पेशकश कोरोना महामारी से लड़ने वालों का हौसला बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें