फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा चीनी मिल गेट से गुंवारी गांव तक लगी काश्तकारों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रोजा चीनी मिल में इन दिनों गन्ना तुलवाने को लेकर हरदोई मार्ग पर काश्तकारों के वाहनों की पांच किलोमीटर तक लंबी लाइनें लग रही हैं। मिल 30 अप्रैल को बंद होने की संभावना है। इसी के चलते गन्ना किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां किसानों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। रात में सड़क पर ही चादर बिछाकर किसान सो रहे हैं। वहीं, मिल प्रशासन ने भारी भीड़ के चलते तौल कार्य में तेजी लाने की बात कही है। ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

रोजा चीनी मिल में गन्ना तुलवाने को लेकर इन दिनों मिल गेट से गांव गुवांरी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी लाइन लग रही है। हालांकि चीनी मिल में 300 ट्रालियों को खड़े करने की क्षमता वाले दो यार्ड भी बनाए गए हैं लेकिन भीड़ के चलते यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। चूंकि चीनी मिल 30 अप्रैल को बंद होना प्रस्तावित है। इसके चलते किसानों की भीड़ एकदम से उमड़ पड़ी है, जिसे संभालने के लिए मिल प्रशासन के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालांकि मिल प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए तौल कार्य में तेजी लाए जाने की बात कही है। इसके बावजूद भी गन्ना किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काश्तकारों के मुताबिक उन्हें कई घंटों तक लाइनों में लगना पड़ता है। रात्रि में मजबूरन सड़क पर ही चादर बिछाकर सोना पड़ रहा है।
चीनी मिल का पेराई सत्र खत्म होने के कगार पर है। 30 अप्रैल की तिथि प्रस्तावित है। गन्ने की उपलब्धता को देखकर इसे एक या दो दिन आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इसे लेकर गन्ना काश्तकारों की भीड़ एकदम से बढ़ गई है। मिल प्रशासन तौल कार्य में तेजी ला रहा है। शीघ्र ही रोड पर भीड़ समाप्त हो जाएगी। - मुनेश पाल सिंह, जीएम, रोजा चीनी मिल
विज्ञापन

हरदोई रोड पर गन्ना लदी ट्रालियों को नियंत्रित करने के लिए सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाती है। रोड के एक तरफ ही ट्रालियां लगवाई जा रही है। ताकि जाम के सती ना बन सके। - दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, थाना रामचंद्र मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें