फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले में 12,200 पौधे रोपेगा सहकारिता विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सहकारिता विभाग 12 जुलाई को जिलेभर में 12,200 पौधे लगाएगा। यह पौधरोपण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिला सहकारी बैंक के अटल सभागार में हुई बैठक में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक के सभापति डीपीएस राठौर ने निर्देश दिए कि सभी सहकारी समितियों, जिला सहकारी बैंक की शाखाओं और अन्य सहकारी संस्थाओं के माध्यम से यह कार्य किया जाए। उन्होंने किसानों से हर खेत पर मेड़ और हर मेड़ पर पेड़ लगाने का आग्रह किया।
उप्र पैक्सफेड के विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार सिंह ने अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) गणेश गुप्ता, सौरभ द्विवेदी, हरिकेश परमार, यशवीर चौधरी, शकील अहमद, राजेश कुशवाहा, शैलेंद्र श्रीवास्तव और आयुष सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें