फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सहकारिता मंत्री ने दो विद्यालयों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया

विज्ञापन
हरिप्यारी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में नवनिर्मित पक्के मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने जिले के दो प्रमुख शैक्षणिक विद्यालयों में विधायक निधि से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन नए कक्षों का उद्घाटन किया। इसके बाद, मंत्री ने हरिप्यारी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में नवनिर्मित पक्के मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इन परियोजनाओं को तैयार किया था। मंत्री जेपीएस राठौर ने देश के विकास में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निरंतर प्रयास है कि हर बच्चे को बेहतर बुनियादी ढांचा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर मिले।
विद्यालयों में नए क्लासरूम और सुदृढ़ रास्तों का निर्माण इसी कड़ी का हिस्सा है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक सुगम, सुरक्षित और सकारात्मक माहौल मिल सके। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक रवि मिश्र, रमेश चंद्र सक्सेना, राकेश अग्रवाल, रितेश कुमार आनंद, ज्योति शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें