फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होलिकास्थल पर रखी लकड़ी उठा ले गया ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव हारकटेटा से आए ग्रामीणों ने ईंट भट्ठा मालिक पर होलिकास्थल पर रखी गई लकड़ी भरकर ले जाने का आरोप लगाया है। एसडीएम प्रभात राय को शिकायती पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

गांव के सचिन, नन्हे, राहुल, रूपराम व लवकुश ने एसडीएम को बताया कि उन लोगों ने गांववालों के सहयोग से गांव के होलिकास्थल पर लकड़ियां लाकर रखीं थीं। गांव के पास ही ईंट भट्ठा चलाने वाले लोग बुधवार शाम वहां पहुंचे और उन लकड़ियों को यह कहकर भरवा लिया कि उन लोगों ने यह लकड़ी उनके भट्ठे से चोरी की है।
बताया कि मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माना और धमकी देकर चला गया। ग्रामीणों ने आरोपी से लकड़ी वापस दिलाने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें