फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिकायत पर सीओ यातायात ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रामचंद्र मिशन आश्रम के गेट पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की शिकायत पर सीओ यातायात संजय कुमार व यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। सीओ ने कहा कि यहां चेकिंग किए जाने का कोई आदेश नहीं है। केवल यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराया जाए। यदि दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामचंद्र मिशन आश्रम में वसंतोत्सव का कार्यक्रम होने के चलते हरदोई बाइपास चौराहे पर एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में हरदोई बाइपास चौराहे और आश्रम के गेटों पर यातायात व्यवस्था के सुचारु रूप से संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आरोप है कि गेटों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आश्रम में आने वालों के वाहनों की चेकिंग कर उनके चालान काट देते हैं। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें