फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार बार नगर निगम कार्यालय के निर्माण की बढ़ी सीमा... अप्रैल में होगा शिफ्ट

विज्ञापन
न्यू ककरा सिटी में नगर निगम कार्यालय का निर्माणाधीन भवन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यू ककरा सिटी में पिछले पांच वर्षों से नगर निगम कार्यालय का निर्माण चल रहा है। चार बार निर्माण की समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है। काम पूरा नहीं होने पर एक बार निर्माण एजेंसी पर 66 लाख रुपये का जुर्माना भी लग चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने का समय 31 मार्च तक है, लेकिन फिर भी काम अधूरा है। वहीं, अधिकारियों ने अप्रैल में नए कार्यालय में शिफ्ट होने का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के निर्माण में हो रही लेटलतीफी को लेकर सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिकारियों व निर्माण एजेंसी प्रबंधन के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने निर्माण एजेंसी को हिदायत दी कि 31 मार्च तक अधिक से अधिक काम पूरा कर लिया जाए जिससे कार्यालय को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
एजेंसी प्रबंधन ने कहा कि पूरा काम तो नहीं हो पाएगा, लेकिन अधिक से अधिक काम करने का प्रयास रहेगा। काम समय से पूरा नहीं होने पर फिर से जुर्माना लगने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


निर्माण एजेंसी ने बरती ढिलाई
न्यू ककरा सिटी में वर्ष 2021 में नगर निगम के नए कार्यालय भवन का निर्माण सीएंडडीएस की देखरेख में मैसर्स स्काईलाइन इंफ्रावर्ड प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू किया था। इसकी लागत 43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये निर्धारित की गई थी। इसका शत-प्रतिशत निर्माण 28 फरवरी 2023 तक हो जाना चाहिए था। काम पूरा नहीं होने की स्थिति में एजेंसी को अप्रैल 2024 तक काम पूरा करने का समय दिया गया था। इसके बाद फिर जून 2024 तक निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा गया। एक बार फिर समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई थी। इसके बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया था। निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर वित्तमंत्री ने निर्माण एजेंसी पर जुर्माना लगाने के लिए कहा था। इस पर नगर निगम की ओर से एजेंसी पर 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। अब इसका निर्माण 31 मार्च तक पूरा होने का समय है। संभावना जताई जा रही है कि 25 अप्रैल को नगर निगम के स्थापना दिवस पर कार्यालय का उद्घाटन होगा।

नगर निगम कार्यालय के निर्माण कार्य की गति के धीमी होने पर सोमवार को डीएम ने निर्माण एजेंसी के कार्यों की समीक्षा की और तय समय में अधिक से अधिक कार्य करने की हिदायत दी है। अप्रैल में कार्यालय शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें