फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 140वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को राजीव भवन टाउनहॉल पर ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। इस दौरान आने वाले चुनावों में जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रहे भाजपा नेता आंख खोलकर देख लें कि आज कांग्रेस के 140 वर्ष पूरे हुए हैं। भले ही आज जनता ने भाजपा को मौका दिया है लेकिन सरकार कांग्रेस ने भी चलाई है। जनता फिर कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। आने वाले समय में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों और रीतियों के जानी जाती है। कांग्रेस ने हमेशा जनहित और देशहित में कार्य किया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार विपक्ष के नेता खासकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ कुचक्र रचती रही है। उनको समय आने पर मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित,अनूप वर्मा, कृष्ण विनोद मिश्रा, दिनेश कुमार,अनिल श्रीवास्तव, फुरकान अहमद कुरैशी, रामजी अवस्थी, अदीब अहमद आदि मौजूद रहे।

पुवायां में बांटी गई चाय
पुवायां। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुवायां के राजीव चौक पर राहगीरों को चाय वितरित की। चाय वितरण में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य अरुणोद मिश्रा, आशीष तिवारी, कुलदीप गुप्ता, आनंद आर्य, अंकित, राहुल मौर्य, सुनील कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें