जलालाबाद। सर्प के डसने से गंभीर हालत में पहुंचे एलमनगर कटरिया गांव के युवक मिथुन की इलाज के बाद हालत में सुधार हो गया। डाॅक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए उसे शुक्रवार को छुट्टी दे दी।
बृहस्पतिवार को सुबह शौच के लिए गए मिथुन को सांप ने पैर के अंगूठे में डस लिया था। मिथुन को इससे पहले करीब चार साल के अंतराल में तीन बार सांप डस चुका था। चौथी बार सांप के डसने के बाद सीएचसी पहुंचे मिथुन की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मिथुन के भाई रिंकू ने बताया कि देर रात मेडिकल काॅलेज में चले इलाज के बाद उसकी हालत में काफी सुधार हो गया और शुक्रवार को वह छुट्टी मिलने पर घर आ गया। संवाद