फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंपोजिट ग्रांट के 4.65 करोड़ से सुधरेगी स्कूलों की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की दशा को कंपोजिट ग्रांट के जरिये सुधारा जाएगा। विभाग ने 4.65 करोड़ रुपये की धनराशि खातों में भेज दी है। इसके जरिये रंगाई-पुताई से लेकर ब्लैक बोर्ड तक बदले जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में करीब 27 सौ परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। स्कूलों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष कंपोजिट ग्रांट को जारी किया जाता है। इस वर्ष 4.65 करोड़ रुपये स्कूलों के खातों में भेजे गए हैं। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर भेजी गई धनराशि का दस प्रतिशत स्वच्छता पर खर्च किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त स्कूलों की रंगाई-पुताई, अग्निशमन यंत्रों की रिफिलिंग, बिजली-पानी का बिल, शैक्षिक सामग्री की खरीद, फर्नीचर की मरम्मत या आवश्यकता के अनुसार साधनों का इंतजाम किया जाएगा। शिक्षकों के अनुसार, कार्य कराने के लिए प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्धारित फर्म को पीएफएमएस से धनराशि का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि 4.65 करोड़ रुपये कंपोजिट ग्रांट के तहत खातों में भेजे गए हैं। इस राशि से स्कूलों में विभिन्न कार्य होंगे।

विद्यार्थियों की संख्या पर मिलती हैं धनराशि
कंपोजिट ग्रांट की धनराशि विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर जारी की जाती है। एक से 30 विद्यार्थी होने पर 12,500, 31 से सौ विद्यार्थी होने पर 25 हजार, 101 से 205 विद्यार्थी होने पर 50 हजार, 251 से एक हजार विद्यार्थियों पर 75 हजार व एक हजार से अधिक विद्यार्थियों पर एक लाख की कंपोजिट ग्रांट भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें