फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रही घूंघट की ओट, लेकिन पसंदीदा प्रत्याशी को दिया वोट

Sun, 29 Nov 2015 12:26 AM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्दा प्रथा शहर से भले ही गायब हो गई हो, लेकिन ग्रामीण परिवेश में आज भी खुलेपन का रिवाज नहीं है। गांव के परिवेश में पली बढ़ी महिलाएं अब भी परदे को महत्व देती हैं। उनका रहन सहन आज भी वैसा है, जैसा कई दशकों से पहले था। शनिवार को मतदान करने के लिए तमाम महिलाएं टोली में घूंघट डाले वोट डालने जाती दिखीं।
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजी संवरी महिलाएं लंबा सा घूंघट, शाल, लाल कलर के मोजे और उसके ऊपर पायजेब की रुनझुन करती सधी चाल, कौतूहल पैदा कर रही थी। जब बूथ पर वह मतदान करने गईं तो भी उन्होंने घूंघट की आड़ से ही मतपत्र लेकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट डाला। महिलाएं बमुश्किल बात करने को तैयार हुई तो वोट किसके कहने पर डाला के जवाब में कहा अपने मन से वोट दिया है। उधर, कई वृद्ध महिलाओं ने भी परिवार के लोगों के सहारे बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें