फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में शुरू होंगी कामर्स वर्ग की कक्षाएं

Mon, 15 Feb 2016 08:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नए सत्र क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत नगर के प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में कामर्स वर्ग की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। महाविद्यालय परिसर में इस वर्ग की फैकल्टी का निर्माण भी शुरू हो गया है। निर्माण संस्था राज्य निर्माण निगम ने बिल्डिंग निर्माण का काम 15 अप्रैल तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार आने वाले आगामी शिक्षा सत्र तक कालेज को इस वर्ग की मान्यता मिल जाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य शशि बाला त्यागी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उक्त योजना के तहत कालेज के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद दो करोड़ का बजट आवंटित कर दिया गया। इसमें 70 लाख से कामर्स वर्ग के लिए बिल्डिंग का निर्माण, 70 लाख की धनराशि कालेज के अपग्रेडेशन के लिए तथा 60 लाख रुपये अन्य जरूरत की चीजों की व्यवस्था करने को भेजे गए हैं। प्राचार्य के अनुसार अपग्रेडेशन के लिए आवंटित हुई धनराशि से विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने के अलावा छात्र-छात्राओं को कैंपस में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने में खर्च किए जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से कालेज में कम्प्यूटर लैब तथा स्मार्ट क्लासेज की सुविधा देना शामिल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें