फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दावे हवाहवाई... मंडी में ठहरे किसान, क्रय केंद्र से प्रभारी गायब

Thu, 09 Apr 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गेहूं लेकर पुवायां मंडी में जमीन पर बिस्तर लगाकर लेटे गांव जेबां के किसान राजन। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गेहूं खरीद के लिए पुवायां मंडी परिसर में आरएफसी के 10 क्रय केंद्र लगाए गए हैं, लेकिन बुधवार को किसी भी क्रय केंद्र पर प्रभारी मौजूद नहीं थे। कुछ केंद्र पर कांटा और मेज, कुर्सी तक नहीं डाली गई है, केवल बैनर टांगकर गेहूं खरीद करने का दावा किया जा रहा है। उधर, किसानों के रुकने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कुछ किसान घर से लाई चारपाई या फिर जमीन पर बिस्तर लगाकर गेहूं की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी परिसर में बुधवार को तेज बारिश के बीच एक टिनशेड के नीचे गांव जेबा के राजन मिश्रा जमीन पर बिस्तर लगाकर लेटे मिले। बताया कि सात दिन से गेहूं लेकर मंडी में आरएफसी के केंद्र संख्या दो पर रुके हुए हैं। अब उनसे कहा जा रहा है कि उनका गेहूं नौ नंबर केंद्र पर तौला जाएगा, जबकि नौ नंबर केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं है और मेज-कुर्सी तक नहीं पड़ीं। गांव करनापुर पैतापुर के सतनाम सिंह भी टिनशेड के नीचे चारपाई पर लेटे मिले। वह भी आरएफसी के दो नंबर क्रय केंद्र पर छह अप्रैल से गेहूं लेकर पड़े हैं। सतनाम सिंह ने बताया कि कोई अधिकारी, कर्मचारी केंद्र पर नहीं बैठता है, पता नहीं गेहूं की तौल कैसे होगी।
इसके अलावा आरएफसी के सभी क्रय केंद्र सूने पड़े थे। किसी भी केंद्र पर प्रभारी और कर्मचारी मौजूद नहीं थे। बैनर जरूर लगाए गए हैं। खास बात यह है कि डीएम ने गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में केंद्र प्रभारियों के हर हाल में केंद्र पर रहने और किसानों के रुकने आदि की सुविधाएं देने को कहा था, इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन



छह नंबर टिनशेड पर लगा बैनर...एक नंबर पर लग रहा गेहूं
आरएफसी के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सत्यप्रिय सरोहा मंडी में लगे केंद्र संख्या सात और आठ के प्रभारी भी हैं।
आरएफसी के सभी केंद्र टिनशेड नंबर छह पर ही लगते हैं। इस बार भी सभी केंद्रों के बैनर छह नंबर टिनशेड में टंगे हैं। केंद्र संख्या सात और आठ पर गेहूं की तौल होने की बात बताई गई है, लेकिन गेहूं टिनशेड नंबर छह पर न लगाकर एक नंबर पर लगाया गया है। जहां गेहूं लगा है, वहां न तो केंद्र का बैनर है और न मेज, कुर्सी और कांटा है। सत्यप्रिय सरोहा ने बताया कि मंडी के कई केंद्र देहात में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इस कारण आरएफसी के केंद्र टिनशेड संख्या एक पर शिफ्ट किए जाएंगे। अभी आदेश नहीं मिला है। वहीं, मंडी में गेहूं के 50 से अधिक ढेर लगे हुए हैं, जबकि किसानों की संख्या मात्र दो-चार है। ऐसे में सवाल उठता है कि हे गेहूं के ढेर किसके हैं। तिरपाल से ढके होने के बावजूद बुधवार को भारी बारिश के चलते गेहूं के तमाम ढेर भीग गए।

गेहूं लेकर पुवायां मंडी में जमीन पर बिस्तर लगाकर लेटे गांव जेबां के किसान राजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें