फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकाली गई शिव बारात

Mon, 24 Aug 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को शहर में शिव बारात निकाली गई। बारात देखने के लिए पूरा शहर ही उमड़ पड़ा। चारों ओर ऐसा लग रहा था जैसे शहरवासी ही बाराती हों। आकर्षक झांकियों के बीच कई वाहनों पर बज रहे डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया। भक्ति और ठंडाई के सुरूर में नाचते-झूमते भक्त भोले बाबा की जय-जयकार भी करते चल रहे थे।
विज्ञापन

बारात शाम करीब पांच बजे चारखंभा स्थित हिंदू सत्संग भवन से शुरू हुई। देव स्वरूपों की लगभग दो दर्जन आकर्षक झांकियों से सजी-धजी बारात का मुख्य आकर्षण भूत-प्रेत और डीजे की गाड़ियां ही रहीं, जिन पर भोले बाबा और माता पार्वती के भजन बज रहे थे। चारों ओर नाच-गाने की मस्ती दिखाई दे रही थी। बारात चौक, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची। वहां महाआरती के पश्चात बारात समाप्त हुई।
एक रथ पर टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की भी फोटो शामिल की गई थी। बारात के मुख्य संयोजक स्वयं को गुलशन कुमार का शिष्य बताने वाले किशन एनांउसर थे, इसलिए उन्हें भी सहयोगियों ने एक गाड़ी में फूल मालाएं पहनाकर बैठा रखा था। बारात में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। चूंकि बारात का प्रचार-प्रसार जमकर हुआ था और पिछले दो दिन में पूरा शहर ही होर्डिंग्स और बैनर से पट गया था, शहर के अलावा गांव-देहात से हजारों श्रद्धालु बारात देखने के लिए पहुंचे। बारात वाले सभी रास्ते, छतें, दुकानें आदि महिलाओं और बच्चों से भरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें