फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कागज पर उकेरीं चिंता की लकीरें

Mon, 27 Jul 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल एकेडमी में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को पोस्टर-स्लोगन, एक मिनट, भाषण आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने पर्यावरण संतुलन के लिए अपनी भावनाओं को खूबसूरत ढंग से कागज पर उकेरा।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के शौर्य, दानियाल, गौरी, आयुष, अवनि, मनजोत, आद्रिका, कृष, वेदांत सेंगर, काव्या, पूर्वा, वेदांत त्रिवेदी, देविषि, अमोघ, जाह्नवी, आराध्या, दक्ष और आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। काव्या, अनुश्री, दिव्यांश, अक्षिता, निशांत, कृष, आयुष, आयुषी, सुक्षिति, सुब्रत, शिवानी, वागमी, अनुकूल, कौशांभवी, विख्यात, क्षितिज, उन्नति, नारायण ने द्वितीय और रिदा, वर्तिका, अपूर्वा, हिमांशी, योशिता, अंजलि, अनन्या, अनिरुद्ध, तनिष्का, अनंकृता, मेधा, प्रभलीन, तेजस, मुस्कान, अर्जुन, अनुसुइया, श्रुति, महत्वी, आर्या, मो. अरीब, पूर्णिमा, कार्तिक, आख्या, प्रवेश, नाव्या और अनुग्र ने तृतीय स्थान पाया।
निर्णायक मंडल में सुजाता भट्टाचार्या और डॉ. मणिका चौधरी शामिल रहीं। जबकि व्यवस्था में प्रज्ञा अवस्थी, आरती तनेजा, नेहा सक्सेना, हामदा, श्रद्धा, मिताली, निकिता, निखिल, श्रुति आदि का योगदान रहा। निदेशक नीला चौधरी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में संस्थापक कर्नल केके चौधरी ने विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन


समायोजित कर जमा करें शुल्क
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने कहा है कि जिन अभिभावकों ने अप्रैल, मई और जून का अतिरिक्त शुल्क जमा कर दिया वह अपने बच्चों की फीस जमा करते समय उसे समायोजित कर लें और आगामी माह में तदनुसार शुल्क ही जमा करें।

इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा कल
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा 29 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे से होगी। प्रधानाचार्य टीआर वर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्रों का वितरण किया जा चुका है। फिर भी यदि किसी छात्र को प्रवेश पत्र नहीं मिला हो तो वह तत्काल बनवा लें और प्रवेश पत्र के साथ सुबह सात बजे कॉलेज में उपस्थित हों।

मेधावी ट्विंकल राज सम्मानित
शाहजहांपुर। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा ट्विंकल राज ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 में हिंदी में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य वीना रानी रस्तोगी ने बताया कि मेधावी छात्रा को हिंदी संस्थान लखनऊ की ओर से पंडित कृष्ण बिहारी बाजपेयी पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपये नगद तथा प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया गया। सम्मान राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रधानाचार्य ने छात्रा को प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वीर साजेंट रईस मियां सम्मानित
शाहजहांपुर। ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में शहीदों को नमन नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में वीरता का परिचय देने वाले वायुसेना के सार्जेंट रईस मियां को सम्मानित किया गया। रईस मियां ने इस बीच बच्चों के साथ अपने अनुभव बांटे। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। प्रबंधक आशुतोष शुक्ल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें