नगर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण को समर्पित कई मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
बचपन स्कूल में हुए मनोहारी कार्यक्रम
बचपन स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। नन्हें-मुन्नों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। मल्लिका, स्नेहा, ईशानी, नव्या, ग्रंथ, आराध्या, हर्ष, अहमद, वंशिका, ऋषभ आदि बच्चों ने सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी, फूल, जंगली जानवर, पेड़-पौधे आदि बनकर इन्हें बचाने का संदेश दिया। वहीं, भाषण, कविता पाठ आदि से भी प्रकृति के महत्व को समझाया गया। इससे पूर्व प्रबंधक राम नरेश यादव ने स्कूल परिसर में पौध रोपित कर पृथ्वी को हराभरा बनाने का संकल्प दिलाया। पोस्टर प्रतियोगिता में अदिति, नविका, इशिता, वैष्णवी, अनन्या, शेखर, देवांग, रिफा, देवांशी, महक, सूर्यांश, प्रशांत, अग्रिमा, स्वरित, आकर्ष, हर्ष, यूसुफ, कौस्तुब, अहसास, मेघा, शरण्या, दिव्यांशी आदि विजेता रहे। प्रधानाचार्य निधि बहल की देखरेख में हुए कार्यक्रम में मानसी गुप्ता, पारुल यादव, अंजली श्रीवास्तव, नेहा सिंह, शालिनी जौहरी, इल्मा, असरा आदि का योगदान रहा।
लीड कांवेंट, कृपाल एकेडमी में हुई पोस्टर प्रतियोगिता
लीड कांवेंट में अर्थ डे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पृथ्वी और मानवजाति के संबंधों को बड़े ही रोचक ढंग से समझाया गया। नीले रंग की पोशाक में सजे-धजे बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पर्यावरण प्रदूषण रोककर पृथ्वी को बचाने का संदेश लिया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से पॉलीथिन से होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया गया। बच्चों ने आमजन से पेपर बैग का उपयोग करने की अपील की। मुख्य अतिथि सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, निदेशक मोहम्मद जमाल, प्रधानाचार्य तराना जमाल, राजीव कृष्ण अग्रवाल आदि ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरप्रीत कौर और नूरी खान ने संचालन किया।
संत कृपाल एकेडमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर कई प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से प्रदूषण से पृथ्वी को बचाने की अपील की। प्रतियोगिताओं में रिया, उन्नति, स्तुति, हरनीत, सौम्या ने प्रथम, तनिषा, अंशिका, मुस्कान, तृप्ति, वंशिका, अंशिका ने द्वितीय तथा अंशिका, महक, निखिल, खुशी, ईश्वांश ने तृतीय स्थान पाया। डायरेक्टर सुशील रस्तोगी और कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए पौध रोपित करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह ने आभार जताया।
सिंधिया स्कूल में नाटक से दिया संदेश
माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए नाटक के जरिए संदेश दिया गया। बच्चों ने प्रकृति से खिलवाड़ नहीं करने की अपील करते हुए पेड़-पौधों को संरक्षण देने को भी प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंधक मून जौहरी, अर्चना जौहरी, प्रधानाचार्य वंदना दत्ता, एकता खन्ना, राधा, गुरप्रीत, शुमायला, सैयदा, तौकीर, एकता आदि ने भी पृथ्वी बचाने का संदेश दिया।
एसएसएमवी में हुए मनमोहक कार्यक्रम
श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एसएसएमवी) में पृथ्वी दिवस पर कई प्रतियोगिताएं र्हुइं। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के बीच सेव अर्थ विषयक पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर विभिन्न सदनों के बीच भारत की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर टैगबोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई, जिसमें अर्जुन सदन विजेता और अभिमन्यु सदन उप विजेता बना। निर्णायक मंडल में सविता मिश्रा, ऋचा कुदेशिया शामिल रहीं। प्रधानाचार्य लता नायर की देखरेख में हुए कार्यक्रम में शोभित अग्रवाल, प्रिंसी रस्तोगी, नीता अस्थाना, कंचन श्रीवास्तव, सुंबला खान, राजेश, अंकित वर्मा, पूजा, शोभित खन्ना, नीलम एच आदि का योगदान रहा।
किडजी के बच्चों ने रोपी पौध
रिलायंस टाउनशिप स्थित किडजी प्री स्कूल में पौध रोपित कर पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक निर्भय अग्रवाल ने बच्चों और अभिभावकों को पेड़-पौधों को सुरक्षित रखने तथा पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित करने के लिए प्रेरित किया। हर्षधर, स्तुति, कैवल्या, शिवांशी, अनुराग पाल, राम सुमिरन, शिवम, कृष्णा पाल, वंश कठेरिया, आर्यन, आरोही, हिमान्या, मान्यता, समृद्धि, अंशुमान आदि ने बच्चाें ने पौध रोपित कर कविता पाठ किया। हर्ष, अभिनव, शौर्य आदि ने चार्ट बनाकर प्रतिभा प्रदर्शित की। आयोजन में संध्या शुक्ला, मीनाक्षी कश्यप, मोनिका विश्नोई, साधना सिंह आदि का योगदान रहा।