फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल किट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Wed, 26 Aug 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एकत्रित हुए स्कूल बैगों का वितरण गन्ना शोध परिषद में किया गया। इसमें डीएम शुभ्रा सक्सेना ने परिषदीय स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, यूनिफार्म और स्वेटर की पूरी किट वितरित की। स्कूल बैग सहित अन्य वस्तुएं पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। इस मौके पर लीड कान्वेंट एवं प्राथमिक स्कूल हथौड़ा बुजुर्ग द्वितीय, इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

बैग वितरण के दौरान डीएम ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को तमाम सुविधाएं शासन की ओर से दी जा रही हैं, लेकिन उन्होंने ने महसूस किया जाए कि बच्चों को स्कूल बैग भी दिए जाएं क्योंकि स्कूल बैग मिलने का बच्चों में बड़ा उत्साह होता है। बैग पाने पर जो अनुभूति और उत्सुकता होती है, वह बच्चों को पढ़ने में नई उर्जा प्रदान करती है। इस सोच और पहल को आगे बढ़ाने के लिए जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित पूरी टीम ने सहयोग दिया। साथ ही डीएम ने बैग दान करने वालों को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर सीडीओ पुलकित खरे ने कहा कि जिले में स्कूल बैग एवं स्वेटर वितरण का ऐसा कार्यक्रम प्रदेश के लिए मिसाल बन गया। कहा कि 2292 प्राइमरी स्कूलों के 27507 मेधावियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रथम चरण में कक्षा दो से पांच तक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया। छात्र-छात्राओं को तीन दिनों में स्कूल बैग वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव, गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने विभिन्न स्कूलों के 240 बच्चों को स्कूल बैग, स्वेटर एवं यूनिफार्म वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान बीएसए राकेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री देवेश वाजपेयी, मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, राजकुमार सिंह, विजय प्रताप, इमरान सईद खां, स्काउड गाइड की दपिंदर कौर, निकहत परवीन ने सहयोग किया।

स्कूलों में पहुंचे डीएम, सीडीओ और एडीएम
डीएम शुभ्रा सक्सेना के साथ सीडीओ, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) एवं बीएसए ने भावलखेड़ा ब्लाक के प्राइमरी स्कूल सतवां खुर्द में जाकर बच्चों को स्कूल बैग यूनिफार्म और स्वेटर वितरित किए। इससे खुश होकर बच्चों ने कक्षा में प्रथम स्थान लाने का आश्वासन डीएम को दिया। साथ ही ददरौल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलेली में सीडीओ एवं एडीएम ने जाकर बच्चों को स्कूल बैग एवं स्वेटर वितरित किए। इस पर बलेली की ग्राम प्रधान विलासो देवी ने प्रशासन के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें