फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिनी स्टेडियम में चेंजिंग रूम बनकर तैयार, अब होगा भराव का कार्य

विज्ञापन
टाउन हॉल में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टाउन हॉल स्थित मिनी स्टेडियम में बन रहे एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण कार्य में अब तेजी दिखाई देने लगी है। चहारदीवारी बनाने के साथ खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम पर लिंटर पड़ गया है। इसके बाद अब मैदान पर मिट्टी भराव का कार्य शुरू कराया जाएगा। टाउनहाल हॉकी मैदान को दिसंबर तक बनाकर सुपुर्द करने की तैयारी है।
विज्ञापन

लगभग 13 करोड़ रुपये के स्टेडियम की चहारदीवारी बनकर तैयार होने के बाद प्लास्टर भी करा दिया गया है। मिनी स्टेडियम के मैदान को समतल करने और भराव पर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, बीच में मिट्टी डालने का काम कुछ समय के लिए रुका था, लेकिन अब इसे दोबारा गति दी जाएगी।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे चेंजिंग रूम का भी निर्माण पूरा हो गया है। पांच-पांच कमरों वाले चेंजिंग रूम के लिंटर डाले जा चुके हैं और अब प्लास्टर का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान बनने के बाद जिले के हॉकी खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। इससे उनकी प्रतिभा को नया मंच मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें