फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिस्मिल पार्क को घेरकर खड़ी कारें हटवाईं

विज्ञापन
अमर उजाला में 26 जनवरी के अंक में प्रका​शित खबर। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की पार्क के चहुंओर खड़ी कारों पर यातायात पुलिस की बुधवार को निगाह तिरछी हो गई। यातायात पुलिस ने गाड़ियों को हटवा दिया, साथ ही दस गाड़ियों का चालान किया। इस बीच कार को क्रेन से खिंचवाया, हालांकि बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

26 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने कारों से घिरा बिस्मिल पार्क, होती नहीं सफाई शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। उसका संज्ञान लेते हुए यातायात उपनिरीक्षक विनय पांडेय ने बुधवार को अभियान चला दिया। उन्होंने शहीद की पार्क को घेरकर खड़े वाहनों को हटवा दिया। पुलिस को देखकर अधिकतर लोग अपनी कार ले गए। कुछ कारों के मालिक नहीं मिले तो उनका चालान कर दिया।
इस बीच एक कार को क्रेन से खिंचवा लिया। तभी कार का मालिक आ गया। उसने बताया कि परिवार में महिला गर्भवती है। उनका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए थे। चालक को कार पार्किंग में खड़ी करने की चेतावनी दी, साथ ही कार भी छोड़ दी। इसके बाद बिस्मिल पार्क से शहीद उद्यान तक अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यातायात उपनिरीक्षक विनय पांडेय ने बताया कि दस वाहनों का चालान किया गया है। आधी सड़क घेरकर यातायात अवरुद्ध करने वालों को चेतावनी भी दी गई है।

अमर उजाला में 26 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें