फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अल्हागंज को ब्लॉक का दर्जा दिलाने की फिर शुरू हुई मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। अल्हागंज को ब्लॉक का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।
विज्ञापन

सपा नेता और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी ने 15 वर्ष पुरानी इस मुहिम को दोबारा छेड़ दिया है। उन्हाेंने बताया कि वर्ष 2012 में अल्हागंज को ब्लॉक घोषित कराने के लिए तत्कालीन डीएम और सीडीओ की संस्तुति के साथ प्रस्ताव ग्राम विकास आयुक्त को भेजा गया था। इसके बाद ग्राम विकास आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी और उसी दौरान चिलौआ गांव के पास विकास खंड कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि का नक्शा भी स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी ग्राम विकास आयुक्त से वार्ता हो चुकी है। उनका कहना है कि अल्हागंज को ब्लॉक का दर्जा मिलने पर विकास के द्वार खुलेंगे और ग्रामीणों को गांव स्तर के कामों के लिए तहसील अथवा जिला मुख्यालय नहीं जाना हाेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें