फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेलकूद के विजेताओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
शाहजहांपुर के मदरसा नुरूल हुदा बिजलीपुरा में खो-खो प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत:
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने किया। इसके बाद सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में फरहान, उजैर,नईम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। गुब्बारा दौड़ में हुजैफा, आतिफा, रेशमा क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में बेगम हजरत महल टीम ने बाजी मारी।
कबड्डी बालक में मिर्जा गालिब टीम विजेता बनीं। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोईन खान, शारिक अली खान, ममनून खान, मोहम्मद जाहिद, जहूर, अब्दुल कादिर खान, इजहार हसन, कामरान हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें