फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ ने बुजुर्ग को सींगों में फंसाकर घसीटा, माैत

Tue, 04 Feb 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बच्चू लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। सांड़ ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सींगों में फंसाकर 50 मीटर तक घसीटता ले गया और पटक दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव जमुनियापुरवा निवासी 70 वर्षीय बच्चूलाल खेतीबाड़ी करते थे। अविवाहित होने के चलते अपने भतीजे अरविंद के पास रहते थे। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह मकान के सामने बने शौचालय के पास पेशाब कर रहे थे। तभी खेत से निकले सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया।
भतीजे के अनुसार, सांड़ ने चाचा को उठाकर पटक दिया। इसके बाद सींग में फंसाकर करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर भागा। वहां खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया। साथ ही लाठी से सांड़ को भगाने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन रात आठ बजे बच्चूलाल को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू किया। रात 11 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें