फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वीडियोग्राफर नहीं लाने पर कन्या पक्ष ने लौटाई बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सिकंदरपुर गांव में शनिवार की रात आई एक बरात में वीडियोग्राफर नहीं लाने पर कन्या पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और नौबत थाने जाने तक पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों की ओर से आगे आए संभ्रांतजनों के समझाने के बाद रविवार को दिन में शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

खंडहर गांव के एक युवक की शादी सिकंदरपुर गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार की शाम लड़के वाले बरात लेकर सिकंदरपुर पहुंचे। बरात की आवभगत के बाद द्वारचार की रस्म पूरी हुई और लड़की वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची। इसी बीच किसी ने बरात में वीडियोग्राफर नहीं होने पर आपत्ति की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई।
बात यहां तक बढ़ गई कि कन्या पक्ष वालाें ने शादी करने से मना कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी बात न बनने पर रात में ही बरात वापस लौट गई। कन्या पक्ष ने जयमाल के समय वर पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन

पूरी रात दोनों पक्षाें को समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, रविवार को सुबह कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बैठाकर पंचायत कराई। इसमें कन्या पक्ष के लोगों को किसी तरह समझाकर शादी के लिए राजी किया गया। इस तरह रात में होने वाली शादी की रस्में रविवार दोपहर पूरी होने पर वर पक्ष के लोग दुल्हन साथ लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें