फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे छात्र का शव मिला

Mon, 05 Oct 2015 08:45 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खलील गर्वी में रहने वाले सैय्यद इमरान का 17 वर्षीय बेटा सैय्यद तजम्मुल रविवार को दोस्तों के साथ गर्रा नदी में नहाते समय डूब गया था। सोमवार की सुबह गर्रा नदी में उसका शव गोताखोरों ने ढूंढ लिया। मृतक के परिवार वाले बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सेंटपॉल इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र मोहल्ला मोहम्मद जई शैदुल इस्लाम उर्फ जैबू, मोहल्ला सिंजई निवासी अमान, मोहल्ला खलील गर्वी निवासी सैय्यद तजम्मुल, फैक्ट्री स्टेट के मोहम्मद अली रजा, मोहम्मद जई शाहिद इस्लाम, अब्दुल समद और मोहम्मद वसीम रविवार की शाम करीब पांच बजे तिलहर क्षेत्र के गांव खुदराई के पास गर्रा नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे। इनमें से शैदुल इस्लाम उर्फ जैबू, सैय्यद तजम्मुल, अब्दुल शफा और अमान नदी में नहाने लगे थे। अचानक चारों नदी में डूबने लगे। नदी के बाहर खड़े छात्रों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने तीन छात्रों को नदी के बाहर निकाल लिया, जबकि सैय्यद तजम्मुल पानी में बह गया। सोमवार की सुबह से ही पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने तजम्मुल को तलाश करना शुरू कर दिया। करीब नौ बजे डाट वाले पुल के पास गोताखोरों ने तजम्मुल का शव बरामद कर लिया। मृतक के परिवार वाले शव का पंचनामा भरकर शव अपने साथ घर ले आए।

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
तजम्मुल का शव सुबह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार और रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। मृतक की मां बेटे का शव देखकर अपनी सुधबुध खो बैठी। तजम्मुल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई फतेह अली और उजैर अली भाई की मौत से गमज़दा हो गए। दोपहर में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें