फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे भाकपा कार्यकर्ता

Mon, 05 Oct 2015 08:43 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता खाद्य वस्तुओं पर बढ़ती महंगाई के विरोध में पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को सड़क पर आ गए। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर महंगाई पर नियंत्रण के लिए जमाखोरों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए भाकपा कार्यकर्ता चमकनी गाड़ीपुरा स्थित कार्यालय में इक_ा हुए और वहां बैठक करके दालों समेत अन्य खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर पार्टी के सह सचिव रामशंकर लाल ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से साम्राज्यवादी लूटखसोट बढ़ रही है। इस वजह से दालें मेहनतकश आम आदमी की थाली से दूर हो गई हैं, लेकिन मोदी सरकार लोगों को अच्छे दिनों का कोरा ख्वाब दिखा रही है।
कार्यालय से कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरना दिया। राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए जमाखोरों और सट्टा कारोबारियों पर कार्रवाई करने, सरकारी तंत्र को भ्रष्टाचार मुक्त करके जनता में विश्वास की बहाली करने, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में भाकपा के जिला सचिव मोहम्मद सलीम, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक सुरेश कुमार, रामभजन, प्रदीप कुंमार, सरोजिनी देवी, रामदीन, हरिओम रस्तोगी, गोविंद गुप्ता, डॉ. रूपा देवी, पवन कुमार, चंद्र कमल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें