जैतीपुर। शौच के दौरान पैर फिसलने से बहगुल नदी के तेज बहाव में बह गए धीमरपुरा गांव 25 वर्षीय अर्जुन का शव तीसरे दिन शुक्रवार को जलालाबाद क्षेत्र में पंखाखेड़ा गांव के पास मिल गया।
गांव के दाताराम का बेटा अर्जुन बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के पास बह रही बहगुल नदी के किनारे गया था। इसी दौरान वह नदी में गिर गया। काफी देर तक तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। पिता ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 20 किमी फासले पर पंखाखेड़ा के पास उसका शव नदी में झाड़ियों से फंसा मिला। वह पांच भाइयों में छोटा था। संवाद