फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना हेलमेट हाईवे पर जाने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाले हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस सख्त कदम उठाने जा रही है। हाईवे पर बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाने दी जाएगी। इसके लिए यातायात विभाग योजना तैयार कर रहा है। साथ ही सीट बेल्ट को लेकर चारपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा से मीरानपुर कटरा तक सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने के चलते भी हादसों में मृतकों की संख्या बढ़ जाती है। हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए बिना हेलमेट के हाईवे पर दो पहिया लेकर जाने वालों के चालान किए जाएंगे। अधिक रफ्तार वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यातायात के अधिकारी प्लान को तैयार करने में जुटे हैं। जल्द ही नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि इस संबंध में कार्ययोजना को तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें