फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी में डूबे किशोर का शव हरदोई मार्ग पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
रोजा में शव रखकर जाम लगाने वालों को समझाती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
रोजा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दनियापुर निवासी 15 वर्षीय सचिन की खन्नौत नदी में डूबने से मौत होने के बाद परिजनों ने शव को लालबाग चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने हाईवे निर्माण से जुड़ी आरसीएल कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला। मामले में कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन




शनिवार को रामनरेश के बेटे सचिन की खन्नौत नदी में पैर फिसलने से गिरकर डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन सचिन का शव लेकर हरदोई रोड स्थित लालबाग चौराहे पर पहुंचे। करीब 4:15 बजे शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। कंपनी पर रिपोर्ट और मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं माना।



परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। आरोप लगाया कि आरसीएल कंपनी ने नदी पर अस्थायी पुल बनाया। नदी में कंक्रीट डाल दी। जिसमें फंस जाने के कारण सचिन की मौत हो गई। डूबने की सूचना पर कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर भाग गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन




कांवड़ियों की कई ट्रॉलियां भी जाम में फंस गईं। नायाब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार ने रिपोर्ट दर्ज का आश्वासन दिया। विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे। समझाने पर जाम खोला गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले में आरसीएल कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें