फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास चौराहा वाले ओवरब्रिज के पास एक बाइक एजेंसी के गोदाम के पीछे सोमवार को सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की सूचना पर दारोगा नेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मृतक की आयु करीब 35 वर्ष है और उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के कारणों का पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर गुमशुदा लोगों का विवरण जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें