मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक ढाबे के पास बुधवार को सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से वहां भीड़ जुट गई। महिला की आयु करीब 45 वर्ष है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र करने के साथ फिंगर प्रिंट लिए हैं।
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं सीओ ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ के अनुसार शव की हालत को देखते हुए प्रतीत होता है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का सही कारण पता लगेगा और उसी के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद