फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भक्सी नदी में मिला बुजुर्ग का शव, रात से थे लापता

Fri, 10 Apr 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर के खानपुर गांव निवासी 62 वर्षीय महेश सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव भक्सी नदी में उतराता मिला। वह बुधवार की रात से लापता थे।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे सुरजीत ने बताया कि चाचा महेश सिंह की पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। चाचा निसंतान होने के कारण घर के बाहर बने कमरे में रहते थे। बुधवार रात चाचा शौच के लिए गए थे। वापस नहीं आने पर तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे खेतों पर गए ग्रामीणों ने उनके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित भक्सी नदी में शव उतराता देखा। शव का केवल एक हाथ दिख रहा था। शव काई में फंसा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाल पहचान कराई। संभावना जताई जा रही है कि पैर फिसलने से महेश सिंह की नदी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें