फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टहलने निकले युवक का शव दो दिन बाद तालाब में मिला

विज्ञापन
पुवायां के गांव बरगदिया के छेलनबाबू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। दो दिन पूर्व घर से टहलने की बात कहकर निकले गांव बरगदिया निवासी छेलनबाबू (36) का शव गांव से कुछ दूर तालाब में उतराता मिला। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

छेलनबाबू के पिता रामपाल ने बताया कि पांच जुलाई को बेटे के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह रामपाल ने पुलिस को पुत्र के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने गांव जाकर जानकारी की। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।
मंगलवार शाम पांच बजे गांव के पास तालाब में लोगों ने छेलनबाबू का शव उतराता देखा। जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखकर रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। छेलनबाबू मजदूरी कर पत्नी और चार बच्चों का भरण-पोषण करते थे। पुलिस का अनुमान है कि पैर फिसलने से छेलनबाबू तालाब में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें