फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सुधीर का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बंडा। तीन दिन पहले एक झाले पर काम करने गए युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के गांव दिउहना निवासी रामकिशन का करीब 42 वर्षीय पुत्र सुधीर गांव तिंदुआ निवासी एक झाला स्वामी के यहां करीब दो वर्षों से काम कर रहा था। वह शाम को घर वापस आ जाता था। तीन दिन पहले वह घर से झाले पर काम करने की बात कहकर निकला था। घर वापस नहीं आने पर परिवार वाले उसकी इधर-उधर तलाश कर रहे थे।
झाला स्वामी ने कहा कि वह काम करने नहीं आया था। सोमवार सुबह गांव दिउहना निवासी शांति देवी के खेत पर उसका शव पड़ा मिला। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। उसके पैरों को जंगली जंतुओं ने नोचा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। उसकी पत्नी विमला देवी का आरोप है कि तीन दिन पहले उसका पति काम करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे कुछ लोगों ने झालास्वामी के खेत पर स्प्रे करते हुए देखा था। उसे आशंका है कि उसके पति की हत्या करके शव को गांव के किनारे फेंक दिया गया है। सुधीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सुधीर की मौत पर पुत्र धर्मेंद्र, दीपू, सचिन, अरुण व पुत्री पूनम, रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें