फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। दूलहा ढकिया गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय सत्येंद्र का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

उसकी मां पुष्पा ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे सत्येंद्र घर में सभी के साथ खाना खाकर सोने चला गया। सोमवार की सुबह वह घर पर नहीं मिला। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उसका शव गांव के बाहर गूलर के पेड़ से लटका है। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कई बिंदुओं पर जांच की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। सत्येंद्र की मौत से मां पुष्पा देवी, भाई राजीव, सतीश और बहन अनीता, कन्या आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता लक्ष्मण की मौत दस साल पहले हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें