फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रेमी के घर के बाहर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Wed, 31 Dec 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के सेहरामऊ थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव प्रेमी के घर के सामने टिनशेड की बल्ली से लटका मिला। किशोरी के पिता ने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सेहरामऊ थाना क्षेत्र में प्रेमी के घर के बाहर बने बग्गर(खाली जगह) में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। किशोरी के पिता ने प्रेमी पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  
मामला थाना क्षेत्र के कैलाह गांव का है। गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का करीब डेढ़ साल से गांव के ही सजातीय युवक विजय के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व किशोरी के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। मंगलवार की सुबह परिवार वालों से छिपकर किशोरी प्रेमी युवक के घर पहुंची। 

गले में बंधा था दुपट्टा 
दोपहर बाद तक किशोरी को घर में न देखकर उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद परिजन किशोरी को तलाशते हुए विजय के घर के पास बने बग्गर में गए। वहां किशोरी को टिनशेड की बल्ली से दुपट्टे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। किशोरी व आरोपी युवक की उम्र की पुष्टि के लिए दोनों के आधार कार्ड भी मांगे गए। इस बीच पुलिस की पूछताछ में किशोरी के पिता ने विजय पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि विजय बालिग है। किशोरी के परिजनों ने पुलिस के बताया कि एक-डेढ़ साल से किशोरी का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच किशोरी की शादी तय हो गई। उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। उसके उकसाने पर किशोरी ने आत्महत्या की है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें