फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे से लटका मिला फौजी की पत्नी का शव, भाई बोला- जुए में लाखों रुपये हारा बहनोई, बहन को करता था परेशान

Mon, 25 Aug 2025 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मदनापुर के नगला बन्नू उर्फ नगरिया गांव निवासी फौजी हरिओम की पत्नी विधि सिंह का शव रविवार को फंदे से लटका मिला था। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विधि सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मदनापुर के नगला बन्नू उर्फ नगरिया गांव निवासी फौजी हरिओम सिंह की 24 वर्षीय पत्नी विधि सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को उनका शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका के पिता गजेंद्र सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बेटी की शादी सन 2023 में नगला बन्नू उर्फ नगरिया गांव निवासी हरिओम सिंह से की थी। बेटी की ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में 11 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसके संग मारपीट करते थे। पूर्व में भी बेटी को विषाक्त पदार्थ देकर मारने की कोशिश की। आरोप है कि बेटी के साथ मारपीट कर उसे फंदे से लटका दिया। 

मेरठ में तैनात है आरोपी पति 
मृतका के भाई शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बहनोई हरिओम मेरठ में आर्मी में तैनात था। उसका जम्मू-कश्मीर ट्रांसफर हो गया है। बताया कि बहनोई ऑनलाइन जुआ में लाखों रुपये हार गया था। वह अपना कर्ज निपटाने के लिए बहन को प्रताड़ित कर रहा था। छुट्टी पर घर आता तो बहन के साथ मारपीट करता था। फोन पर बहन से गाली-गलौज करता था। दूसरी शादी कर लेने की धमकी देता था। कुछ दिन पूर्व बहन को जहर देकर मारने की कोशिश भी की गई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि बहन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया। बहन के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। वहीं, मृतका की मां का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। साथ में आईं महिलाओं ने उन्हें संभाला। इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें