कलान। भुन्नी खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह से लापता हरिश्चंद्र (55) का शव संदिग्ध हालात में शनिवार को उनके मकान के पीछे पुआल और उपलों के ढेर में पड़ा मिला।
हरिश्चंद्र के छोटे भाई विद्याराम शर्मा का कहना है कि उनकी मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्हाेंने शनिवार को सुबह थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई हरिश्चंद्र मानसिक मंदित थे। उन्हें मिर्गी के दौरे भी आते थे। थाने में गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद घरवालों ने तलाश की तो मकान के पीछे वह मृत अवस्था में मिले। थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद