तिलहर। बेटे विपिन के साथ उसकी शादी का निमंत्रण देने बाइक से भाई के घर मदनापुर जा रहीं गांव चकबरैंचा निवासी गीता देवी राजनपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम अचानक एक भैंस सामने आ जाने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में राहुल को भी काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां-बेटे को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गीता की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। विपिन ने बताया कि 23 नवंबर को उनकी शादी होनी है। मामा को विवाह का निमंत्रण देने जाते वक्त हादसा हो गया। संवाद